Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार
संवाद न्यूज़ नेटवर्क
Vikas Dubey arrested Live Updates: कानपुर शूटआउट मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के महाकाल थाने के पास अपराधी विकास दुबे ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पुष्टि यूपी पुलिस ने भी की है। सरेंडर करते वक्त विकास दुबे ने मीडिया को भी इस बात की जानकारी दे दी। पुलिस उसको लेकर थाने गई है।
एक लंबे समय से पुलिस की नाक में दम कर रखे कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने आखिरकार मध्य प्रदेश के उज्जैन में मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विकास दुबे को लेकर महाकाल थाने पहुंच गई है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जानकारी मिलते ही एसटीएफ की टीम उज्जैन के लिए निकल चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास ही स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। उसने मीडिया के सामने चिल्लाते हुए कहा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।
पुलिस उसे गिरफ्तार करके महाकाल थाने लेकर आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 2 जुलाई को 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने जगह-जगह अपना जाल बिछाना शुरू किया तो विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन जा पहुंचा।
खास बात तो ये है कि जहां एक तरफ उसे पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही थी और कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही थी इसके बावजूद विकास दुबे आखिर उज्जैन कैसे पहुंच गया। फिलहाल इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से ही वहां पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी कैसे हुई इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था. जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं. इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.