गोंडा में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी के संग गहने लेकर फरार, बाराती कर रहे इंतजार
संवाद न्यूज़ डेस्क
उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में छपिया थाने के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं, दरअसल एक गांव में गुरुवार रात सारी वैवाहिक रस्मों के पूरा होने के बाद दुल्हन गहने समेट कर प्रेमी संग फरार हो गई। लेकिन लड़के पक्ष वाले बारात समेत अभी भी गांव में दुल्हन के लौटने के इंतजार में बैठे हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में शुक्रवार की सुबह में उस समय हड़कंप मच गया जब लड़की के पिता ने कहा कि पुत्री गहने लेकर कहीं भाग गई। इतना सुनते ही वर पक्ष के होश उड़ गए, गुरुवार रात स्वागत और मंगल गीत का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार सुबह 3:00 बजे के पूर्व ही सात फेरे और सिंदूर का रस्म भी पूरी हो गई उसके बाद लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई
अब यह मामला पुलिस चौकी बभनान पहुंच गया है। जबकि बाराती अभी भी आस लगाए गांव में बैठे हैं। बताया जाता है कि इस गांव में 26 नवंबर को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। दरवाजे पर लड़की की शादी का आयोजन हो रहा था. बारात जिला बलरामपुर से आई थी।
दूल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण शादी की तिथि 26 नवम्बर को निश्चित की गई। सारी रस्में हंसी खुशी पूरी भी हुई। स्वागत भी भरपूर हुआ लेकिन सुबह लड़की के पिता ने बताया कि पुत्री गहने लेकर कहीं भाग गई. दूल्हे के पिता ने बताया उसने अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने सोने के मटर माला, मारवाड़ी नथनी, मंगलसूत्र और चांदी के पायल, पाय जेब के साथ अन्य सामग्री भी दी थी। अब इस घटना के बाद अभी भी गांव में दूल्हा और बाराती बैठे हुए हैं।
एसओ छपिया ने बताया कि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी परिवार वालों के अनुरोध पर लड़की और प्रेमी की तलाश की जा रही है।