चाची से रेप का प्रयास, इज्जत बचाने के लिए सब्जी के चाकू से काटा गुप्तांग
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भतीजे ने अपनी चाची से रेप का प्रयास किया। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए युवक का प्राइवेट काट दिया है। जिसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवक कमरे में आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पास पड़े सब्जी के चाकू से गुप्तांग काट लिया। इसके बाद महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रखता आ रहा था।